Yamuna Nagar News: 113 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के कब्जे से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। नशा तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए वन के प्रभारी एसआई राज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। सूचना के आधार पर टीम ने वीरवार को औरंगाबाद रेस्ट एरिया के पास छापेमारी कर मायापुरी कांसापुर निवासी शुभम उर्फ टिंकू को काबू किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 03:24 IST
Yamuna Nagar News: 113 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWith113GramsOfSmack #SubahSamachar
