Yamuna Nagar News: 11.99 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
यमुनानगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान-2.0 के तहत थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने 11.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर यमुनानगर की टीम को सूचना मिली कि बाड़ी माजरा के पास एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। कानूनी प्रक्रिया के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सौरभ जयसवाल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 11.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रूपनगर, बाडी माजरा निवासी आशु उर्फ चन्ना के रूप में हुई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 03:51 IST
Yamuna Nagar News: 11.99 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWith11.99GramsOfHeroin #SubahSamachar
