Yamuna Nagar News: 700 लीटर लाहन व 300 बोतल शराब सहित युवक गिरफ्तार
राजौंद। राजौंद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कसान में दबिश देकर आरोपी कसान निवासी राजपाल को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में 700 लीटर लाहन (कच्चा माल) और 300 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। राजौंद थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव कसान में राजपाल अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर वहां चल रहे अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश किया। मौके से 700 लीटर लाहन और 300 बोतल तैयार नाजायज हाथ कड़ी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:53 IST
Yamuna Nagar News: 700 लीटर लाहन व 300 बोतल शराब सहित युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWith700LitresOfLiquorAnd300BottlesOfLiquor #SubahSamachar
