Sonipat News: देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
सोनीपत। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने गांव कोहला निवासी प्रिंस को 315 बोर की देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक दलबीर अपनी टीम के साथ गोहाना-जींद रोड पर जम्मू-कटरा हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर गांव बुटाना की तरफ से पैदल आ रहे प्रिंस की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल और एक कारतूस मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 15:50 IST
Sonipat News: देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWithCountry-madePistol #SubahSamachar
