Jhajjar-Bahadurgarh News: मेड इन यूएसए मार्का आटोमेटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
झज्जर। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बेरी रोड स्थित छोटा बाईपास के पास से एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नरेला निवासी शंकर के रूप में हुई है।स्पेशल स्टाफ की टीम 11 जून की रात भगत सिंह चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक सूचना मिली कि छोटा बाईपास बेरी मोड़ पर हरे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने एक युवक खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और तेज कदमों से पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कुछ ही कदमों की दूरी पर उसे दबोच लिया।तलाशी में मिला मेड इन यूएसए मार्का पिस्तौलपूछताछ में युवक ने अपना नाम शंकर निवासी स्वतंत्र नगर, नरेला, दिल्ली बताया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसकी लोअर की दाहिनी जेब से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस पाया गया। बरामद की गई पिस्तौल की बैरल सहित बॉडी की लंबाई 16.5 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 9 सेंटीमीटर है। पिस्तौल की बॉडी पर आटोमेटिक पिस्टल मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। ऑटोमेटिक हथियारों से हुई तीन बड़ी वारदातपिछले कुछ दिनों से जिला ऑटोमेटिक हथियारों की गूंज से दहल रहा है। पहले 16 मई को सुबाना में, 31 मई को डीघल में और फिर दो मई को दुजाना में हत्या की वारदात हुई। इन तीनों ही हत्याओं में टारगेट पर तड़ातड़ गोलियां चलाई गईं। तीनों ही हत्याओं ने ऑटोमेटिक हथियारों का प्रयोग किया गया। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शंकर किसी वारदात को अंजाम देने आया था कि किसी को हथियार बेचने आया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 19:22 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेड इन यूएसए मार्का आटोमेटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWith'MadeInUSA'AutomaticPistol. #SubahSamachar
