Haridwar News: मेले में युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर-गोविंदपुर में आयोजित मेले में एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, 29 जून को गोविंदपुर दादूपुर में सलेमपुर निवासी साहिब के साथ मारपीट और झगड़े की शिकायत मिली थी। सामने आया था कि साहिब मेले में गया था, जहां पहले से रंजिश रखे हुए कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी गई। यही नहीं, कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 30 जून की रात राहिल, मोहसीन, साकिब, वासिक और अनस निवासी सलेमपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: मेले में युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार #YouthBeatenUpAtFair #VideoGoesViral #FiveArrested #SubahSamachar