Varanasi: बीएसएनएल टावर पर चढ़कर युवक ने कूदने की दी धमकी, समझाने में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम
वाराणसी जिले में सोमवार को बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) कार्यालय के टावर पर एक युवक चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह कूदने की धमकी देने लगा। जमीन के विवाद को लेकर परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। मामले की जानकारी होते ही मौके पर कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और युवक को समझाने में जुट गई। हालांकि युवक किसी की मानने को तैयार नहीं है। टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान राजेश (35 वर्ष) पुत्र चंद्रबली निवासी चंदापुर थाना चोलापुर के रूप में हुई है। इसके दो बेटा और एक बेटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:36 IST
Varanasi: बीएसएनएल टावर पर चढ़कर युवक ने कूदने की दी धमकी, समझाने में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CrimeNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
