Hapur: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बुलंदशहर में हुए हादसे में सदरपुर के युवक की मौत
गढ़-स्याना मार्ग पर हुए हासदे में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी शोभित चौहान की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्याना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदरपुर निवासी रामभूल सिंह चौहान के 25 वर्षीय बेटे शोभित बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के कस्बा स्याना की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव भैंसोड़ा के निकट तेज रफ्तार कार और उनकी बाइक टकरा गए। हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्याना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 11:08 IST
Hapur: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बुलंदशहर में हुए हादसे में सदरपुर के युवक की मौत #CityStates #Hapur #HapurLatestNews #HapurHindiNews #HapurUpNews #SubahSamachar
