Kullu News: युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र कोकसर में साहसिक गतिविधियां बंद हैं। वहीं, बुधवार को कोकसर पंचायत के युवाओं ने स्नो एक्टिविटी स्थल के आसपास सुंदर पॉइंट से लेकर कैंची मोड़ और कोकसर बाजार से लेकर किरकिटिंग तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। हिलिंग हिमालय के सहयोग से युवाओं ने 20 से 25 क्विंटल कचरा एकत्र किया। एकत्रित कचरे को कोकसर स्थित निष्पादन केंद्र तक पहुंचाया गया। कोकसर पंचायत के उपप्रधान प्रदीप आजाद ने बताया कि स्किट्यूब, एटीबी और अन्य यूनियन के सदस्यों की ओर से किया गया यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब से अटल टनल रोहतांग खुली है और कोकसर पंचायत में पर्यटन कारोबार बढ़ा है, तब से कोकसर पंचायत के युवाओं और महिलाएं समय-समय पर एक्टिविटी पॉइंट और नदी नालों के आसपास सफाई अभियान चलाते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 16:02 IST
Kullu News: युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश #YouthGaveTheMessageOfCleanliness #SubahSamachar
