Yamuna Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। दुर्घटना आठ अप्रैल को हुई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना शहर यमुनानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुराना हमीदा निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा 32 वर्षीय इंद्रजीत सिंह औद्योगिक क्षेत्र में बिजली पैनल बनाने का कार्य करता है। आठ अप्रैल की रात इंद्रजीत बाइक पर आ रहा था। जब वह पेपर मिल गेट पर पहुंचा। तभी सामने से लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इंद्रजीत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल 112 की टीम ने अस्पताल में भिजवाया। आरोपी बाइक चालक हादसे के बाद वहां से भाग गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 03:23 IST
Yamuna Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत #YouthInjuredInBikeCollisionDies #SubahSamachar
