Panipat News: युवक ने चाकू से हमलाकर कारोबारी को किया घायल
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में सनौली रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में चोरी का प्रयास करने की शिकायत लेकर घर पहुंचे कारोबारी पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने चाकू से वार कर कारोबारी को घायल कर दिया। कारोबारी ने थाना चांदनीबाग में इसकी शिकायत दी। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-11-12 निवासी लोकेश कमल ने चांदनीबाग थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी सनौली रोड पर कमल फर्नीचर के नाम से दुकान है। 21 जून को उनकी भाभी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला दीपक गोदाम के पीछे वाले एल्युमिनियम वाले दरवाजे को चोरी करने का प्रयास रहा है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी वह दो-तीन बार चोरी का प्रयास कर चुका था। जिस कारण वह दीपक से बात करने और इसकी शिकायत करने के लिए उनके घर पर गया। जहां पर दीपक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। एक चाकू उनकी टांग पर लगा। जिससे वह घायल हो गए और एक निजी अस्पताल में उपचार चला। चांदनीबाग थाना प्रभारी किरण नैन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
Panipat News: युवक ने चाकू से हमलाकर कारोबारी को किया घायल #YouthInjuresBusinessmanInKnifeAttack. #SubahSamachar
