Etah: मां से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह पुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में युवक को अलीगंज स्थिति समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालात चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रेमचंद्र पुत्र रामपाल उम्र 25 वर्ष निवासी हरिसिंह पुर थाना अलीगंज की मां से किसी बात पर विवाद हुआ था। घायल के परिजन अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि चचेरे भाई घायल हुए हैं। मां से कुछ विवाद हो गया था। वह पुलिस से शिकायत करने घर से निकली थीं। जिसके बाद प्रेमजंद बाइक से मां को ढूंढने निकले थे। जब वह नहीं मिली तो प्रेमचंद ने घर आकर खुद को गोली मार ली। घायल के चाचा उदयवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मां से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से ये खौफनाक कदम उठाया। मामले में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 09:53 IST
Etah: मां से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Agra #Etah #UttarPradesh #EtahAliganjShootingCase #YouthShootsHimself #DisputeWithMother #HarisinghpurIncident #UpCrimeNews #SubahSamachar
