Yamuna Nagar News: इलाज में देरी से नाराज युवक ने सरकारी अस्पताल में की तोड़फोड़

छछरौली। नागरिक अस्पताल में आया युवक समय पर इलाज न मिलने पर काफी नाराज हो गया। युवक व्यवस्था से इस कद्र नाराज दिखा कि उसने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, अस्पताल की ओर से अभी इस बारे पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।जानकारी के अनुसार सिंहपुरा निवासी शिवम उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से वह गुस्से में आ गया और अस्पताल की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। उसने मुख्य दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया तथा प्रस्तुति कक्ष में रखे ऑक्सीजन उपकरण और सिलेंडर को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और थाने ले गई। वहीं, अस्पताल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। थाने में युवक ने पुलिस को बताया कि वह पट्टी करवाने अस्पताल आया था, लेकिन उसे कोई चिकित्साकर्मी या कर्मचारी नहीं मिला। इसी कारण गुस्से में आकर उसने तोड़फोड़ कर दी।जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और अस्पताल में तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद-----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 01:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: इलाज में देरी से नाराज युवक ने सरकारी अस्पताल में की तोड़फोड़ #YouthVandalizesGovernmentHospital #AngeredByDelayInTreatment. #SubahSamachar