Sonipat News: युवकों ने केजीपी टोल प्लाजा पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे पर स्थित जाखौली टोल प्लाजा से देर रात बाइक सवार युवकों ने सीसीटीवी कैमरे की तोड़फोड़ कनरे के अलावा चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने पर राई थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी तेज सिंह ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह जाखौली टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर हैं। देर रात बाइक सवार तीन युवक टोल प्लाजा की लाइन नंबर-9 पर पहुंचे। आते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की तो वे भाग गए। जाते समय वे टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे को भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना राई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:48 IST
Sonipat News: युवकों ने केजीपी टोल प्लाजा पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा #YouthsBrokeCCTVCamerasInstalledAtKGPTollPlaza. #SubahSamachar
