Panipat News: सीआरपी पर यूट्यूब लाइव सत्र आज

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा तत्परता कार्यक्रम (सीआरपी) को प्रभावी बनाने के लिए 23 अप्रैल को ऑनलाइन यूट्यूब लाइव सत्र आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह सत्र दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक चलेगा, जिसमें सभी प्राथमिक शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। विभाग के अनुसार सीआरपी कार्यक्रम 13 अप्रैल से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए तैयार करना है। यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पिछली कक्षाओं की दक्षताओं में कमजोर हैं, वहीं दक्ष विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि सीआरपी कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 04:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सीआरपी पर यूट्यूब लाइव सत्र आज #YouTubeLiveSessionOnCRPToday #SubahSamachar