सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो: ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का एक और नया खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों की दरिंदगी साफ दिख रही है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के दोनों आरोपी भाइयों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी का है। सलीम वास्तिक पर सरेआम धारदार हथियार से हमला किया गया था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमले की बर्बरता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। फुटेज में आरोपी सगे भाई जीशान और गुलफाम यूट्यूबर सलीम को पहले पकड़ते दिख रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 20:43 IST
सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो: ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadEncounter #SubahSamachar
