UP: 'अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो', बचने के लिए छटपटाता रहा सलीम वास्तिक; Video में कैद हुई हमलावरों की क्रूरता
गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और हिंसक घटना सामने आई है, जहां यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे दो हमलावर हेलमेट पहने हुए सलीम के कार्यालय में घुसते हैं और उन पर धारदार हथियार से लगातार वार करते हैं। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों हत्यारे सलीम का गला रेतते हैं फिर एक हमलावर उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता है। एक हत्यारा लगातार कहता रहा कि मारो, अरे कोई नहीं मारो @#% को। वीडियो इतना हिंसक है कि अमर उजाला आपको दिखा भी नहीं सकता है। हालांकि हम आपको सीसीटीवी फुटेज से लिए गए कुछ स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 10:03 IST
UP: 'अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो', बचने के लिए छटपटाता रहा सलीम वास्तिक; Video में कैद हुई हमलावरों की क्रूरता #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadEncounter #SubahSamachar
