ZIM vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी, स्कोर 120 के पार पहुंचा
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण का मैच खेला जा रहा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी जारी है। जिम्बाब्वे को अबतक पांच सफलता मिल चुकी है। इससे पहले, जिम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रजा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सिर्फ रजा ही बड़ी पारी खेल सके, जबकि अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। शुरुआत रही खराब पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवाए। भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले ब्रायन बेनेट भी सस्ते में आउट हुए। जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और उसने 87 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए। रजा ने दिखाया दम खराब शुरुआत के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। रजा ने 43 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाए जिसकी मदद से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। जिम्बाब्वे के लिए रजा के अलावा क्लाइव मदांदे ने 20 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, बेनेट ने 15, डियोन मेयर्स ने 11, तादिवनाशे मारुमनी ने सात, रेयान बर्ल ने पांच और टोनी मदांदे ने दो रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्त्जे को एक-एक विकेट मिला। जिम्बाब्वे ने जीता टॉस जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव करते हुए क्वेन मफाका, एनरिच नॉर्त्जे और जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। जिम्बाब्वे को रिचर्ड नगारवा की सेवाएं नहीं मिलेगी। वह चोट के कारण एकादश से बाहर हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11: जिम्बाब्वे: तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मेयर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकद्जा, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:23 IST
ZIM vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी, स्कोर 120 के पार पहुंचा #CricketNews #National #T20WorldCup2026 #ZimbabweVsSouthAfricaScorecard #ZimbabweVsSouthAfricaT20WorldCup #ZimbabweVsSouthAfricaScorecard2026 #ZimbabweVsSouthAfricaLiveScore #ZimVsSaLiveScore #ZimVsSaLiveScoreToday #ZimVsSaLive #SubahSamachar
