भारतीय प्राणी सर्वेक्षण: देश में तितलियों-पतंगों की 13,703 प्रजातियों का कैटलॉग तैयार, 12 साल तक चला शोध
भारत ने जैव विविधता संरक्षण और टैक्सोनॉमिक अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने 12 वर्षों के व्यापक शोध के बाद देश में पाई जाने वाली तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) का पहला समग्र राष्ट्रीय कैटलॉग तैयार किया है। शोधकर्ताओं का दावा है कि लगभग 150 वर्ष बाद इस स्तर पर देश की लेपिडोप्टेरा प्रजातियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा 8 से 10 देशों में शामिल हो गया है, जहां कीटों की सर्वाधिक प्रजातियां दर्ज की गई हैं।यह परियोजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत पूरी की गई। शोध अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका जूटैक्सा में प्रकाशित हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 22:03 IST
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण: देश में तितलियों-पतंगों की 13,703 प्रजातियों का कैटलॉग तैयार, 12 साल तक चला शोध #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ZoologicalSurveyIndia #SubahSamachar
