गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: संभल में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोग घायल, नौ रेफर

हरियाणा के करनाल से चलकर जिला बदायूं के बिनावर जा रहा सवारियों से भरा पिकअप वाहन गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पिकअप वाहन सवार तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 4:45 बजे गांव ढाढोल के निकट हुआ। सूचना मिलने पर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने मामले की जांच पड़ताल के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे से हटवा कर सड़क किनारे लगवाया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि हरियाणा के करनाल से पिकअप वाहन में सवार होकर लोग महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाने जिला बदायूं के गांव बिनावर जा रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 10:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: संभल में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोग घायल, नौ रेफर #CityStates #Sambhal #Accident #UpPolice #GangaExpressway #SubahSamachar