पंचकूला में चौकीदार सम्मान समारोह: हिस्सा लेने आए चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित होने वाले हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में पहुंचे एक चौकीदार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी कांस्टेबल अनिल कुमार ने बिना समय गंवाए चौकीदार को सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के कुछ देर बाद ही चौकीदार को होश आ गया। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती करवाया गया। पुलिसकर्मी की तत्परता और सूझबूझ से चौकीदार को समय पर प्राथमिक सहायता मिल सकी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 06:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंचकूला में चौकीदार सम्मान समारोह: हिस्सा लेने आए चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान #CityStates #Panchkula #WatchmanFelicitationCeremony #Cpr #SubahSamachar