यूपी: मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती; दुकानदार के खिलाफ वाद दायर

यूपी के अमेठी में शरद पूर्णिमा के मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज, तिलोई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद बीमार लोगों के परिवारों में चिंता बनी हुई है। घटना मोहनगंज के पूरे कुटिया मजरे कोटवा गांव की है। बीमार होने वालों में मम्मनगंज मजरे कोटवा निवासी अमरजीत (15), अंकुर (10), अंशुमन (6), शिवांश (14), नैंसी (15), राधिका (14), वंदना (15) और दिव्यांश (3) शामिल हैं। इनके अलावा कोटवा निवासी अरविंद (12), हस्मतुल निशा (18), जितेंद्र (17), अनुज (18), पूरे दान निवासी मनीषा (18), विमला (40), सलोनी (18), गुड़िया (50) और आदर्श (20) की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, तिलोई पहुंचाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, धार्मिक स्थल पर लगे मेले में चाट की दुकान से खस्ता खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद गांव में जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। चिकित्सक अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती; दुकानदार के खिलाफ वाद दायर #CityStates #Amethi #Lucknow #UttarPradesh #AmethiFoodPoisoning #SharadPurnimaMelaAmethi #TiloiMedicalCollegeAmethi #SubahSamachar