Noida News: 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 14 केंद्रों पर रविवार को आयोजित की गई। 14 केंद्रों पर पंजीकृत 5382 अभ्यर्थियों में से केवल 30 प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हुए। 1646 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी वहीं 3736 ने छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरण में चेंकिंग प्रकिया से होकर गुजरना पड़ा। परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, एयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण अंदर नहीं ले जाने दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा सरल थी। चयन होने की पूरी उम्मीद है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा #30PercentOfTheCandidatesTookTheExam. #SubahSamachar