बरेली: पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

बरेली का 300 बेड अस्पताल अब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित होगा। इससे जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा। अस्पताल में भर्ती , आपातकालीन उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार हो सकेगा। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। वर्ष 2018 में जब 300 बेड अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ तो मंडल भर के मरीजों में आस जगी कि अब बेहतर इलाज के लिए दिल्ली और लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन ये आस बीते करीब 8 वर्ष से अभी भी बाकी है। शासन से लेकर प्रशासन तक जिम्मेदारों ने अस्पताल के संचालन के दावे तो किए लेकिन धरातल पर ये दावे दम तोड़ गए। हालांकि अब कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद इस अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालन होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कोविड काल में बना कोविड अस्पताल विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला व महिला अस्पताल के अलावा मरीजों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए शासन ने 300 बेड के लिए दिल खोलकर धनराशि खर्च की। मार्च 2013 से इस अस्पताल को बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ। करीब 10 साल बाद कोविड काल में इसे कोविड अस्पताल बनाया गया। तत्कालीन कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने यहां औपचारिक ओपीडी संचालन कराने का आदेश दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #300-bedHospital #PppModel #Health #UpNews #SubahSamachar