Karnal News: जेल लोक अदालत में 35 मुकदमे निपटे

करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह और सीजेएम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने वीरवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें 36 मुकदमे सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 35 का निपटारा कर 31 बंदियों को रिहा किया गया। अधिकारियों ने एमडीडी बाल भवन, श्रद्धानंद बाल आश्रम और नारी निकेतन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाल भवन और आश्रम में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों को उच्च शिक्षा और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। नारी निकेतन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण हासिल करने और मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: जेल लोक अदालत में 35 मुकदमे निपटे #35CasesSettledInJailLokAdalat #SubahSamachar