स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 74,840 मतदाता 21 मतदान केंद्रों पर 102 बूथों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं। स्नातक के 73 मूल बूथों के साथ आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:51 IST
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह #SubahSamachar
