Noida News: पीईटी में 9,008 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया संतुलितमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। जिले में रविवार को 32 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 28,848 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 19,840 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। वहीं, 9,008 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 14,424 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 9,892 उपस्थित रहे, जबकि 4,532 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 14,424 में से 9,948 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4,476 अनुपस्थित रहे।परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। उनका कहना था कि पेपर का स्तर सामान्य रहा, लेकिन कुछ सवालों ने उलझाया। सामान्य अध्ययन खंड में तथ्यात्मक प्रश्न पूछे गए, जबकि करेंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। गणित के प्रश्न हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। कुछ अभ्यर्थियों के अनुसार पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र थोड़ा सरल था। हालांकि, समय प्रबंधन के चलते सभी सवाल हल करना चुनौतीपूर्ण रहा।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:22 IST
Noida News: पीईटी में 9,008 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा #9 #008CandidatesSkippedThePETExam #SubahSamachar
