टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे

नगर परिषद टोहाना द्वारा शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। देर रात नगर परिषद की टीम ने शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की। नगर परिषद कर्मचारी रवि के अनुसार रात्रि के समय आवारा पशुओं को पकड़कर शिव नंदी गौशाला में पहुंचाया जा रहा है। अंधेरे में मुख्य सड़क पर कई आवारा पशु घूम रहे थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। कर्मचारियों ने पशुओं को घेरकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड किया। इस दौरान कुछ पशु इधर-उधर भागते भी नजर आए। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों द्वारा लगातार आवारा पशुओं की शिकायत मिल रही थी। सड़कों पर पशुओं के बैठे रहने से समस्या हो रही थीं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं आवारा पशु घूमते दिखें तो नगर परिषद को सूचना दें और शिव नंदी गौशाला में पशुओं को पहुंचाने में सहयोग करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 06:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे #SubahSamachar