Sonipat News: नवंबर में होगा राज्यस्तरीय विराट ब्राह्मण सम्मेलन
सोनीपत। गोहाना रोड पर ब्राह्मण भवन में रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें हरियाणा प्रदेश ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जिले राम पिचोलिया मुख्य वक्ता रहे। बैठक में सतीश गौतम डाहर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए प्रदेशभर में एक ही संगठन के बैनर तले कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से आगामी नवंबर में राज्यस्तरीय विराट ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शशिकांत कौशिक ने ब्राह्मण सभा को भाईचारे के प्रतीक स्वरूप सजावटी हुक्का, बड़ा कूलर और 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, सतप्रकाश शर्मा, राजेंद्र गौतम, डॉ. पूर्णमल गौड़, मास्टर भगवान सिंह, सुरेंद्र मोहन शर्मा, ईश्वर कौशिक, धर्मवीर शर्मा, निगम पार्षद त्रिभुवन कौशिक, राजकुमार शर्मा, जिला पार्षद संजय बड़वासनी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 20:09 IST
Sonipat News: नवंबर में होगा राज्यस्तरीय विराट ब्राह्मण सम्मेलन #AGrandState-levelBrahminConferenceWillBeHeldInNovember. #SubahSamachar
