गाजीपुर: मां के सजे दरबार को निहारती रह गईं हर किसी की आंखें
गाजीपुर में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को शहर से ग्रामीण अंचलों तक देवी भक्ति की धूम रही। जिले के 474 दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। जमलापुर और रुईमंडी के गुफानुमा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर की रौनक बढ़ी। सोशल मीडिया पर भी पंडालों और प्रतिमाओं के वीडियो साझा किए गए। मेले में बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की जिद की, जबकि चाट और फास्ट फूड की दुकानों पर भी भीड़ रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 11:30 IST
गाजीपुर: मां के सजे दरबार को निहारती रह गईं हर किसी की आंखें #SubahSamachar
