Gorakhpur News: कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों की सुनवाई करेगी स्थानीय समिति

डीएम ने किया समिति का पुनर्गठन, संगीता प्रकाश बनीं अध्यक्षसंवाद न्यूज एजेंसीगोरखपुर। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिए जिले में स्थानीय परिवाद समिति का पुनर्गठन किया गया है। डीएम दीपक मीणा ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के तहत समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को नामित किया है।डीएम ने बताया कि 10 या इससे अधिक कर्मचारी वाले संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है। वहीं, 10 से कम कर्मचारी वाले संस्थानों में आंतरिक समिति गठित नहीं होने अथवा संस्थान के नियोजक के खिलाफ शिकायत होने पर स्थानीय परिवाद समिति में शिकायत की जा सकती है।पुनर्गठित समिति में पारिवारिक न्यायालय की परामर्शदाता संगीता प्रकाश को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी सहजनवा सुमन गौतम, एशियन सहयोगी संस्थान इंडिया लिमिटेड की सचिव उषा दास और सामाजिक कार्यकर्ता मुमताज खान को सदस्य नामित किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पदेन सदस्य और सदस्य सचिव होंगे। समिति का कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में बनाया गया है। अध्यक्ष और सदस्य नियुक्ति की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष तक पद पर रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों की सुनवाई करेगी स्थानीय समिति #ALocalCommitteeWillHearComplaintsRegardingTheHarassmentOfWomenAtTheWorkplace. #SubahSamachar