Panipat News: शहर समेत जिले में आज लगेगा बिजली का महाकट

संवाद न्यूज़ एजेंसीपानीपत। बिजली निगम तेज बारिश के बाद बिजली निगम शहर समेत जिले भर में बिजली लाइनों पर रविवार को मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते जिले में बिजली का महाकट लगेगा। इस दौरान पांच से सात घंटे तक के कट लगाए जाएंगे।शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 11 केवी नौल्था सड़क, बुड़शाम सड़क, डिडवाड़ी सड़क, नवोदय स्कूल, हिमालय हैचरी, विजय हैचरी, डाहर, दीवाना, खलीला, नहर पार, बलाना और अवंती इंडस्ट्रीज़ में सुबह 8 से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर के 11 केवी सचदेवा, हैचरी, शनि मंदिर, जिंदल इंडस्ट्रीज़, रामरा और गौशाला में सुबह नौ से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 11 केवी गिरिराज, अलुपुर और नैन में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मूनक के 11 केवी धर्मगढ़ सड़क, थिराना सड़क, कवि, गुरुकुल और शेरा में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 11 केवी सनौली, नवादा पार, कुराड़ फ़ार्म, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, धनसौली और पीर बाबा में सुबह 9 से शाम को 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी जाटल के 11 केवी सौंधापुर, जीतगढ़ सड़क, बिंझौल, राम नगर, नोहरा, सिठाना और बाल विकास में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी जिला सचिवालय के 11 केवी सलारगंज गेट में सुबह 10 से शाम को 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 के 11 केवी ईटीपी में सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सनौली सड़क के 11 केवी आनंद इंटरनेशनल में दोपहर 1 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शहर समेत जिले में आज लगेगा बिजली का महाकट #AMassivePowerOutageIsScheduledForTodayAcrossTheDistrict #IncludingTheCity. #SubahSamachar