Una News: स्वदेशी उत्पादों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश
लोअर अन्दौरा में चैतन्य शर्मा ने साथियों संग सुना मन की बात का 139वां एपिसोडसंवाद न्यूज एजेंसीगगरेट (ऊना)। लोअर अन्दौरा में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने पार्टी साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 139वां एपिसोड सुना। इस दौरान वोकल फॉर लोकल, युवा नवाचार और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों को अपनाने, कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने तथा स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।चैतन्य शर्मा ने स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 17:02 IST
Una News: स्वदेशी उत्पादों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश #AMessagePromotingIndigenousProductsAndNaturalFarming #SubahSamachar
