Bareilly News: जमीन का सौदा कर एक करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। अपर मुख्य सचिव (गृह) के निर्देश पर पुलिस ने रविवार देर रात जमीन का सौदा कर एक करोड़ से अधिक की रकम हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला माली निवासी संजीव कुमार ने गांव ट्यूलिया के शेर सिंह कार्की के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संजीव ने आरोप लगाया कि शेर सिंह ने उनसे दो जमीन सौदों में रकम हड़पी। पहला सौदा 1 करोड़ 6 लाख 70 हजार रुपये में 5 फरवरी 2025 को तय हुआ था। पूरी रकम देने के बावजूद आरोपी ने बैनामा नहीं कराया। दूसरे सौदे में 80 लाख रुपये में से 24 लाख रुपये लेकर भी बैनामा नहीं किया किया गया। जमीन के बैनामे के लिए कहने पर आरोपी ने 30 अगस्त को धमकी दी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर संजीव ने अपर मुख्य सचिव (गृह) से शिकायत की। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: जमीन का सौदा कर एक करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप #AccusedOfSwindlingOverOneCroreRupeesThroughALandDeal #SubahSamachar