Aligarh News: गिलहरी ने कराया फीडर में ब्रेक डाउन

भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार को बिजली कटौती ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। अवंतिका फेस-1 फीडर पर गिलहरी के करंट की चपेट में आने से ब्रेकडाउन हो गया, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।जेई मनोज कुमार ने बताया कि फीडर पर गिलहरी के चिपक जाने से ब्रेकडाउन हुआ था, जिसे बाद में ठीक कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई। भुजपुरा, नगला पटवारी, अवंतिका फेस-1, कृष्णापुरी, खैर बाईपास रोड, मित्र नगर, जवाहर नगर और शमशाबाद में भी बिजली कटौती और आंख-मिचौली से लोग परेशान रहे। एडीए अवंतिका फेस-1 में सुबह से कई बार बिजली की ट्रिपिंग की शिकायतें मिलीं। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फाॅल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 13, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news Bijali



Aligarh News: गिलहरी ने कराया फीडर में ब्रेक डाउन #AligarhNews #Bijali #SubahSamachar