Agra News: ताजनगरी के क्रिकेट दिग्गजों का कमाल, रेलवे ने यूपी को पारी और 38 रन से हराया

आगरा। सीके नायडू ट्रॉफी में रेलवे की अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को पारी और 38 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। राजकोट में खेले गए मुकाबले में रेलवे ने समीर रिजवी, स्वास्तिक चिकारा, मानव सिंधु और विप्रव निगम जैसे चर्चित खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम को शिकस्त दी।रेलवे की सफलता में टीम के चीफ सेलेक्टर और मेंटोर धीरज और आईपीएल खेल चुके हेड कोच केके उपाध्याय का अहम योगदान है। दोनों ने इस सत्र के लिए नई टीम तैयार कर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। टूर्नामेंट से पहले नए खिलाड़ियों को मौका देने के फैसले पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन टीम ने लगातार चार जीत दर्ज कर सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। रेलवे की टीम में आगरा के धर्मेंद्र ठाकुर भी प्रमुख खिलाड़ी हैं। इस तरह टीम की इस उपलब्धि में ताजनगरी के तीन क्रिकेट दिग्गजों का अहम योगदान रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: ताजनगरी के क्रिकेट दिग्गजों का कमाल, रेलवे ने यूपी को पारी और 38 रन से हराया #AStellarPerformanceByCricketStalwartsFromTheCityOfTheTajRailwaysDefeatUPByAnInningsAnd38Runs. #SubahSamachar