Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बाइक क्षतिग्रस्त, चार के खिलाफ तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा। क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। शोर सुनकर जुटे लोगों को देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक की मां ने धनघटा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना परिसर के पास हुई घटना ग्राम मुठही खुर्द निवासिनी रुकमणी देवी पत्नी प्रेम नरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:00 बजे उनका पुत्र अमित भट्ट बाइक से जा रहा था। आरोप है कि थाना परिसर के समीप पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। तहरीर के अनुसार, चार लोगों ने ने अमित को गालियां दीं और उसका गला दबाकर बुरी तरह मारापीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की कार्रवाई घटना से डरी-सहमी पीड़ित की मां रुकमणी देवी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बाइक क्षतिग्रस्त, चार के खिलाफ तहरीर #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar