UP: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर
बदायूं के मूसाझाग में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आम से लदी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा थाना मूसाझाग क्षेत्र में बजरमेरी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जाता है कि लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र से आम लादकर एक पिकअप पंजाब के भठिंडा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उनकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 12:42 IST
UP: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर #CityStates #Bareilly #Budaun #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar
