Bareilly News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बरेली। कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर चेकिंग के दौरान रेलवे कॉलोनी के पास से चोरी की बाइक के साथ बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अखा निवासी अरुण प्रताप सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की है। उसने यह बाइक 27 अक्तूबर को सुभाषनगर थाना क्षेत्र की तिरुपति स्टेट कॉलोनी से चोरी की थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:07 IST
Bareilly News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedWithAStolenBike #SubahSamachar
