Gorakhpur News: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी का दूसरा वीडियो वायरल
- आरोपी दीपू यादव ने वीडियो में कहा- घर पर आ रही पुलिस, मां डर गईं हैं- गगहा पुलिस ने आरोपी और साथी पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश गगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी युवक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए खुद को परेशान बताया और दबिश की बात कही है। गगहा पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी है। वायरल वीडियो में गगहा निवासी दीपू यादव कह रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसने दावा किया कि उसके घर पर दो-दो गाड़ी भरकर पुलिस पहुंच रही है और उसकी मां डर गईं हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उसकी मां को कुछ हुआ तो वह भी भरत तिवारी बनेगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी का यह बयान हाल ही में बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भरत तिवारी के संदर्भ में है। वीडियो में आरोपी ने खुद को उसी तरह पीड़ित दिखाने की कोशिश की और प्रधानमंत्री के विरोध की बात कही। इससे पहले भी आरोपी का प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:40 IST
Gorakhpur News: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी का दूसरा वीडियो वायरल #AccusedDeepuYadavSaidInTheVideo:"ThePoliceAreComingToTheHouse;MyMotherIsScared." #SubahSamachar
