Panipat News: बाइक चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गिरफ्तार
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ चौटाला निवासी कुराड़ के रूप में हुई है।सेक्टर-13-17 थाना पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि भूदेवी की पांच सितंबर को उनकी मोटरसाइकिल ताऊ देवीलाल पार्क से चोरी कर ली। मोटरसाइकिल उनका बेटा लेकर गया था। यह उनके पति तुलसी के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Panipat News: बाइक चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गिरफ्तार #AccusedInABikeTheftCaseArrestedAfterBeingBroughtInOnAProductionWarrant. #SubahSamachar
