साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: उत्तराखंड में पर्वतारोहण अभियान के लिए खोली गईं 83 चोटियां, नहीं लेगा शुल्क

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन और पर्यटन विभाग ने गढ़वाल व कुमाऊं हिमालयी क्षेत्र में 83 चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। अधिसूचित चोटियों पर पर्वतारोहण करने पर वन विभाग की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विदेशी पर्वतारोहियों से इंडियन माउंटेयरिंग फाउंडेशन की ओर से तय शुल्क लिया जाएगा। समुद्रतल से 5700 मीटर से लेकर 7756 मीटर तक की ऊंचाई वाली चोटियों में कामेट, नंदा देवी (पूर्वी), चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली, नीलकंठ प्रमुख रूप शामिल है। पर्वतारोहण की गाइडलाइन के अनुसार, अधिसूचित चोटियों पर भारतीय पर्वतारोहियों के लिए प्रदेश सरकार को पीक शुल्क, कैंपिंग शुल्क, पर्यावरण शुल्क नहीं देना होगा। यह निर्णय देश के युवा पर्वतारोहियों एवं साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। विदेशी पर्वतारोहियों को पूर्व में वन विभाग की ओर से लगाए जाने वाले अभियान शुल्क में छूट दी गई। परेशानी:ज्योतिषी बढ़ा रहे नाम, बढ़ रहा सरकारी काम, जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने वालों की संख्या बढ़ी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 00:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: उत्तराखंड में पर्वतारोहण अभियान के लिए खोली गईं 83 चोटियां, नहीं लेगा शुल्क #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #AdventureTourism #UttarakhandTourism #MountaineeringExpeditions #Mountaineering #SubahSamachar