UP: गिरफ्तारी का डर, कोर्ट में ऑनलाइन पेशी...महिला डॉक्टर हुईं ऐसी वारदात का शिकार,जानकर पुलिस भी सन्न
हेलो, मैं टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बोल रही हूं, आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मुंबई में आपत्तिजनक कंटेट भेजे जा रहे हैं। मामला दर्ज हो चुका है, गिरफ्तारी होनी है। इसके बाद गैंग ने गिरफ्तारी रोकने की बात कहकर मथुरा की महिला चिकित्सक को डिजिटल अरेस्ट किया और उनसे 5.35 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में दोबारा गिरफ्तारी का डर दिखाकर 30 लाख रुपये मांगे। शक होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बाग फरजाना निवासी महिला चिकित्सक डॉ. जूही वार्ष्णेय के साथ हुई है। वह मथुरा के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक हैं। प्राथमिकी में उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। काॅल करने वाली ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नोटिफिकेशन यूनिट की आराध्या रामदास बताया। उसने कहा कि आपके नाम से 7 नवंबर को मुंबई में जारी सिम से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं। प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 04:05 IST
UP: गिरफ्तारी का डर, कोर्ट में ऑनलाइन पेशी...महिला डॉक्टर हुईं ऐसी वारदात का शिकार,जानकर पुलिस भी सन्न #CityStates #Agra #UttarPradesh #DigitalArrestScam #CyberFraudIndia #MathuraDoctorCheated #FakeTraiCall #VirtualCourtScam #CyberCrimePolice #OnlineArrestFraud #IpsImpersonationScam #CyberCrimeIndia #डिजिटलअरेस्टठगी #SubahSamachar
