Gorakhpur News: तीन दिन की बारिश के बाद अब साफ होगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी

- चक्रवात अर्नब का असर तीसरे दिन भी बरकरार, शनिवार को 15.8 मिलीमीटर हुई बारिश- अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज, अगले तीन-चार दिनों में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। चक्रवात अर्नब का असर शनिवार को तीसरे दिन भी दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। शहर में कहीं बूंदाबांदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में बारिश की तीव्रता कम रही। शनिवार शाम तक जिले में 15.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से धान और सब्जियों की पककर तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम साफ होने के संकेत हैं। इसके साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता है। बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। बारिश के कारण खेतों में तैयार धान की फसल और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से फसल क्षति की शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा। मौसम में नमी अधिक होने से ठंड का एहसास बना रहा।------------बारिश से प्रभावित हुआ कारोबार तीन दिनों तक हुई बारिश का असर शहर के कारोबार पर भी पड़ा है। रेस्टोरेंट संचालक अमित टिबड़ेवाल ने बताया कि बीते दो दिनों में 20 फीसदी ग्राहक भी नहीं आए। शनिवार को बिक्री में कुछ सुधार हुआ है। रेहड़ी पटरी व्यवसायी सुनील के अनुसार दो दिनों तक ठेला लगाया ही नहीं। आज फिर से कारोबार शुरू किया। -----------------------------तीन-चार दिन में दिन का तापमान बढ़ेगा वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते पिछले तीन दिनों से जारी व्यापक बारिश का दौर रविवार से कमजोर होकर छिटपुट गतिविधियों तक सीमित होने की संभावना है। मौसम साफ होने के साथ आगामी तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, जो धूप निकलने के साथ छंट जाएगा। -----------इस तरह मौसम में आया बदलावदिनांक अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम तापमान 27 अक्तूबर 32.8 17.4 28 अक्तूबर 33.2 19.2 29 अक्तूबर 26.6 22.0 30 अक्तूबर 22.1 20.1 31 अक्तूबर 22.5 20.2

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: तीन दिन की बारिश के बाद अब साफ होगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी #AfterThreeDaysOfRain #TheWeatherWillNowClearUp;ItWillGetHotterDuringTheDay. #SubahSamachar