Yoga Tips: आपकी उम्र क्या है? उसी हिसाब से चुनें योग, मिलेगा दोगुना फायदा

Which Yoga Is Best For Your Age:योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित रखने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर उम्र के लोग तनाव, शारीरिक कमजोरी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम बनकर उभरा है जो न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए एक ही योगासन उपयुक्त नहीं होता। उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जरूरतें और क्षमता बदलती रहती हैं। किशोरावस्था में शरीर तेजी से विकसित हो रहा होता है, इसलिए ऊर्जा और लचीलापन बढ़ाने वाले योग अधिक लाभदायक होते हैं। वहीं वयस्कों को तनाव, पीठ दर्द और बढ़ते वजन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिसके लिए अलग तरह के योगासन उपयुक्त माने जाते हैं। दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे योग जरूरी होते हैं जो जोड़ों पर ज्यादा दबाव डाले बिना शरीर को सक्रिय रखें। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी उम्र के हिसाब से कौन-सा योग सबसे ज्यादा फायदेमंद है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yoga Tips: आपकी उम्र क्या है? उसी हिसाब से चुनें योग, मिलेगा दोगुना फायदा #YogaAndHealth #National #AgeWiseYoga #YogaTips #YogaForTeen #YogaForAdults #SubahSamachar