आगरा: जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 107 प्रगणक और 17 सुपरवाइजरों पर होगी FIR; निलंबन की भी चेतावनी
जनगणना में लापरवाही बरतने वाले 107 प्रगणकों तथा 17 सुपरवाइजरों समेत कुल 124 कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा बैठक में ड्यूटी से अनुपस्थित और कार्य में अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। चार्ज अधिकारी लोहामंडी जोन शिवकुमार गौतम ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार अनुपस्थित पाए गए इन कर्मचारियों पर जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 4, 5 और 11 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कराया जा रहा है। नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अनुपस्थित और कार्य में लापरवाही करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित थाना क्षेत्रों में जल्द-से-जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अगर यह कर्मचारी शुक्रवार को होने वाले अंतिम प्रशिक्षण में शामिल नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत अपने निर्धारित कर्तव्यों पर लौटें अन्यथा और भी कठोर वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 09:26 IST
आगरा: जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 107 प्रगणक और 17 सुपरवाइजरों पर होगी FIR; निलंबन की भी चेतावनी #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraCensus #CensusDuty #FirAgainstEmployees #107Enumerators #17Supervisors #AgraMunicipalCorporation #CensusAct1948 #EmployeeNegligence #SuspensionWarning #Census2026 #SubahSamachar
