आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आगरा के कमला नगर में परिवार सोता रहा, दो चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। एफ ब्लॉक, कमला नगर निवासी संदीप अग्रवाल के घर में घुसे दो नकाबपोश चोर अलमारी खोलकर जेवरात ले गए। संदीप अग्रवाल पीवीसी दरवाजे के व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि रात में परिवार सो गया था। वो पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में थे। मां और पिता दूसरे कमरे में थे। सुबह 6:00 बजे आंख खुली तो देखा कि तीसरे कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी है। उसमें सामान बिखरा हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात #CityStates #Crime #Agra #AgraTheft #KamlaNagarRobbery #JewelleryTheft #MaskedThieves #CctvFootage #HouseBurglary #AgraCrimeNews #आगराचोरी #कमलानगरचोरी #लाखोंकेजेवरातचोरी #SubahSamachar