Gorakhpur News: एआई और आधुनिक तकनीक से बदलेगी पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

- हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 में विशेषज्ञों ने गुणवत्तापूर्ण इलाज और चिकित्सा अनुसंधान पर दिया जोरअमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। पूर्वांचल में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का विस्तार हो रहा है लेकिन अब चुनौती इलाज की गुणवत्ता सुधारने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल तकनीक और चिकित्सा अनुसंधान को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना होगा। शनिवार को तारामंडल स्थित एक होटल में आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 में विशेषज्ञों ने इस दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत बताई।पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और समाज के साझा प्रयास से ही स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव संभव है। आधुनिक तकनीक का उपयोग मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज उपलब्ध कराने में मददगार हो सकता है। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रहा है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता, जनजागरूकता और बीमारियों की रोकथाम पर भी ध्यान देना होगा। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और कुशल चिकित्सकों की उपलब्धता को जरूरी बताया। कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रो. बृजेश कुमार पांडेय और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भी विचार रखे। इस दौरान विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के 35 से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी और सुरजनी नरवाल ने किया। अभय पांडेय ने आभार प्रकट किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: एआई और आधुनिक तकनीक से बदलेगी पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर #AIAndModernTechnologyWillTransformTheLandscapeOfHealthcareServicesInPurvanchal. #SubahSamachar