AI Impact Summit Day-5 LIVE: पीएम मोदी ने यूरोपीय देश के प्रिंस से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 कई मायनों में विशिष्ट है। दक्षिण एशिया में पहली बार ऐसा वैश्विक आयोजन किया जा रहा है। भारत दुनिया के कई दिग्गजों का मेजबान बन रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में टेक वर्ल्ड के दिग्गजों के अलावा 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारत की तरफ से एआई की दुनिया के लिए MANAV मंत्र भी पेश किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में कौन से बदलाव हो रहे हैं आने वाले समय में एआई कैसे इंसानों के जीवन को प्रभावित करने वाला है भारत की इस क्षेत्र में क्या भूमिका होने वाली है गूगल, ओपन एआई और ऐसी अन्य कंपनियां जो एआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, इनकी भावी नीति रणनीति क्या होगी एआई इम्पैक्ट समिट में ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। चौथे दिन दिग्गजों की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां समिट के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हस्तियों की मौजूदगी में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने एआई को भविष्य की ताकत के रूप में पेश किया और कहा कि भारत इससे भयभीत नहीं है। उनके अलावा गूगल के भारतवंशी सीईओ सुंदर पिचाई, टाटा के प्रमुख एन चंद्रशेखरन, ओपन एआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी नीतियों के साथ-साथ एआई को लेकर नजरिया साझा किया। भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने रिलायंस-जियो की तरफ से आगामी सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का एलान किया। ये भी पढ़ें-AI Impact Summit LIVE: एआई समिट में पीएम ने भारत में निवेश का न्योता दिया, अंबानी बोले- और सस्ता एआई बनाएंगे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 08:40 IST
AI Impact Summit Day-5 LIVE: पीएम मोदी ने यूरोपीय देश के प्रिंस से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा #TechDiary #IndiaNews #BusinessDiary #National #SubahSamachar
