Varanasi: काशी में बनेगा देश का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, शहंशाहपुर में 35 एकड़ जमीन की गई चिह्नित
दिल्ली के बाद काशी में देश का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्वेद शोध संस्थान बनेगा। वीडीए की ओर से आराजी लाइन विकासखंड के शहंशाहपुर में उत्तर प्रदेश डेयरी विकास विभाग की 35 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी फिर निर्माण शुरू होगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट में देश में तीन नए आयुर्वेद शोध संस्थान बनाने की घोषणा की थी। इसमें से एक काशी में प्रस्तावित है। आयुर्वेद का शोध संस्थान बनने से पूर्वांचल समेत पूरे देश के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसे नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे भी पढ़ें;Varanasi: अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर इस महीने से मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा, कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय आयुष विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इसका संचालन दिल्ली एम्स के तर्ज पर किया जाएगा। यह संस्थान केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक केंद्र होगा। मुख्य रूप से पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और डॉक्टोरल (पीएचडी) स्तर पर आयुर्वेद की शिक्षा दी जाएगी। आयुर्वेद के विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह देश का प्रमुख गंतव्य बनेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 06:18 IST
Varanasi: काशी में बनेगा देश का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, शहंशाहपुर में 35 एकड़ जमीन की गई चिह्नित #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #Health #AllIndiaInstituteOfAyurveda #SubahSamachar
